मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

यूसिल ने कस्तूरबा बालिका उच्च विद्यालय सुंदरनगर को सौंपा शौचालय भवन, बच्चों में हर्ष UCIL handed over toilet building to Kasturba Girls High School Sundernagar, children happy

लेखक: प्रकाशित:
यूसिल ने कस्तूरबा बालिका उच्च विद्यालय सुंदरनगर को सौंपा शौचालय भवन, बच्चों में हर्ष UCIL handed over toilet building to Kasturba Girls High School Sundernagar, children happy

जादूगोड़ा : यूसिल की तूरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट प्रबन्धन की ओर से 12 लाख की लागत से निर्मित महिला शौचालय भवन को बुधवार को कस्तूरबा बालिका उच्च विद्यालय सुंदरनगर को समर्पित किया गया।  इस मौके पर स्कूल परिसर में समारोह आयोजित किया गया जहां सीएसआर को-ऑर्डिनेटर जितेश कुमार, प्रबंधक गिरीश गुप्ता, सिविल अधिकारी डीपी सिंह, प्राचार्या रीना कुमारी आदि ने फीता काटकर शौचालय भवन का उद्घाटन किया। इस मौके पर विद्यालय की प्राचार्या ने यूसिल की इस सराहनीय कदम की सराहना करते हुए कहा कि यूसिल इससे पूर्व भी वर्ष  2012 में बच्चों को अन्य सुविधाएं उपलब्ध करता रहा है। मसलन बच्चों को बैठने के लिए बेंच व डेस्क, ठंड से बचाव को लेकर कंबल आदि कंपनी की ओर से मुहैया कराया गया है।इस मौके पर विद्यालय की उन्होंने बच्चों की पढ़ाई में बाधक बन रही राशि की ओर भी कंपनी प्रबंधन के अधिकारियों को अवगत कराया। इसके जवाब में कंपनी प्रबंधन ने हरसंभव मदद का भरोसा जताया। इस मौके पर कस्तूरबा बालिका उच्च विद्यालय सुंदरनगर की प्राचार्या रीना कुमारी ने यूसिल के बेहतर कार्यों से प्रभावित होकर कंपनी के सीएसआर को-ऑर्डिनेटर जितेश कुमार, प्रबन्धन गिरीश गुप्ता को खूबसूरत पेंटिग भेंट कर सम्मानित किया जिसे स्कूल के बच्चों ने तैयार किया था। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सीएसआर संयोजक जितेश कुमार, प्रबन्धक गिरीश गुप्ता, डीपी सिंह, अरुण नायक, संवेदक रोहित सिंह, शंभु सिंह आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन