मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

दो बाइक की जोरदार टक्कर में दो छात्र गम्भीर रूप से घायल, होटल के सामान बर्बाद Two students seriously injured in massive collision between two bikes, hotel belongings ruined

लेखक: प्रकाशित:
दो बाइक की जोरदार टक्कर में दो छात्र गम्भीर रूप से घायल, होटल के सामान बर्बाद Two students seriously injured in massive collision between two bikes, hotel belongings ruined

सरायकेला : सरायकेला थाना अंतर्गत मंगलवार को साप्ताहिक हाट में माता लक्ष्मी मंदिर के समीप दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में सूरज प्रधान और अश्वनी सहदेव नामक दो छात्र गम्भीर  रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची एम्बुलेंस द्वारा दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,चाईबासा की ओर तेज गति से जा रही एक बाइक द्वारा विपरीत दिशा से आ रही होंडा शाइन बाइक को टक्कर मार दी गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सूरज प्रधान बाइक समेत होटल में जा घुसा जिससे होटल का भी काफी नुकसान हुआ। इस घटना में हरदौला ग्राम निवासी सूरज प्रधान नामक छात्र को सिर और दाहिने पैर में गंभीर चोटें आई। साथ ही, बाइक पर उसके साथ बैठे छात्र अश्वनी सहदेव, पिता अरविंद सहदेव को भी गंभीर चोटें आई हैं। अश्वनी सहदेव ने बताया कि सूरज प्रधान उसे ट्यूशन छोड़ने के लिए बाइक से जा रहा था। इसी दौरान यह दुर्घटना हो गई। बाइक के होटल में घुसने से होटल के फर्नीचर और अन्य सामान भी बर्बाद हो गए। घटना के बाद दूसरा बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से फरार बाइक चालक की तलाश कर रही है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन