मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बाबू दास पर हुए फायरिंग में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक हिरासत में Two named accused arrested in firing on Babu Das, sent to judicial custody

लेखक: प्रकाशित:
बाबू दास पर हुए फायरिंग में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक हिरासत में Two named accused arrested in firing on Babu Das, sent to judicial custody

सरायकेला : बीते सात फरवरी की रात आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया के सापड़ा स्थित देशी ढाबा के समीप बाबू दास पर फायरिंग मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी अजय बहादुर उर्फ अज्जू थापा और आनंद दुबे को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पुलिस ने कांड में प्रयुक्त देसी पिस्तौल भी बरामद कर लिया है। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस बावत एक प्रेस वार्ता कर जिले के आरक्षी अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि उंक्त कांड के उद्भेदन को लेकर एसडीपीओ समीर कुमार सवैया के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि उंक्त कांड में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपनी संलिप्ता स्वीकार कर ली है। विदित है कि बीते गुरुवार की देर रात सापड़ा स्थित एक देसी ढाबा में घुसकर अजय बहादुर उर्फ अज्जू थापा एवं आनंद दुबे ने बाबू दास पर अंधाधुंध फायरिंग करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उक्त हमले में बाबू दास को कुल सात गोलियां लगी  जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मीहो गया था। उसका इलाज टीएमएच में इलाज चल रहा है। हमला के बाद एक स्विफ्ट डिजायर कार में सभी हमलावर भाग गए थे। उसी दौरान एनएच 33 पर चिल्गू के समीप स्विफ्ट कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। वारदात के बाद पुलिस ने सभी चेकनाकों पर जबरदस्त घेराबंदी कर रखी थी जिससे अपराधी भाग पाने में सफल नहीं हुए। अंततः दोनों नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि अज्जू थापा कुख्यात अपराध कर्मी संतोष थापा का रिश्तेदार है। इस मामले में संतोष थापा और देवशीष दास को भी पुलिस ढूंढ रही है। घटना के बाद से दोनों फरार चल रहे हैं। छापेमारी टीम में एसडीपीओ के साथ आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह, पुअनि अलम चांद महतो, विनोद टुडू, रविकांत पराशर, हवलदार सहदेव यादव, आरक्षी नीतीश कुमार पांडेय शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन