मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह आई आंधी से बदाकांकड़ा में दो मकान क्षतिग्रस्त Two houses damaged in Badakankara due to Thursday morning's storm

लेखक: प्रकाशित:
गुरुवार की सुबह आई आंधी से बदाकांकड़ा में दो मकान क्षतिग्रस्त Two houses damaged in Badakankara due to Thursday morning's storm

गम्हरिया : गुरुवार की सुबह आए चक्रवाती तूफान ने गम्हरिया व आसपास के इलाकों में भारी तबाही मचाई। अचानक आए आंधी-पानी से कई जगहों पर पेड़ की डाल टूटकर रास्ते पर गिर गया। कई इलाकों में विद्युत तार टूटकर गिर जाने के कारण घण्टों बिजली आपूर्ति ठप्प रहा। वहीं, कई स्थानों पर कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए और कुछ घरों के दीवार भी टूटकर गिर गई। चक्रवाती तूफान के कारण गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बड़ाकांकड़ा पंचायत के पोड़ाडीह गांव निवासी महिला जेमा कुई सोरेन का घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कुछ दिन पूर्व ही जेमा कुई सोरेन को अबुआ आवास योजना के तहत घर प्राप्त हुआ था जिसे तूफान ने बर्बाद कर दिया। उसी गांव के पगला सोरेन को मिला अबुआ आवास के मकान का तीन तरफ का दीवार गिर गया। उसने लाल ईंट से अपने अबुआ आवास का निर्माण करवाया था। घटना की सूचना मिलने पर पंचायत के रोजगार सेवक शंकर कुमार सतपथी ने पोड़ाडीह गांव का दौरा कर क्षतिग्रस्त मकान का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित लोगों को सांत्वना दी और सरकार से मिलने वाली उचित सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन