मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आदिवासी तिलका फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से कोलाबीरा में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, विदेशों के खिलाड़ी रहे आकर्षण का केंद्र Two-day football tournament started in Kolabira by Tribal Tilka Football Association, players from foreign countries were the center of attraction.

लेखक: प्रकाशित:
आदिवासी तिलका फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से कोलाबीरा में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, विदेशों के खिलाड़ी रहे आकर्षण का केंद्र Two-day football tournament started in Kolabira by Tribal Tilka Football Association, players from foreign countries were the center of attraction.

गम्हरिया : आदिवासी तिलका फुटबॉल एसोसिएशन, सिंहभूम की ओर से कोलाबीरा स्थित मैदान में दो दिवसीय शहीद तिलका मांझी ट्रॉफी-2025 फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन शनिवार को शुरू हुआ। इस टूर्नामेंट में कोल्हान के तीनों जिले से कुल 16 टीमें भाग ले रही है। टूर्नामेंट का उदघाटन ईचागढ़ विधायक सविता महतो, सामाजसेवी ज्योति सेनापति और ज़िप सदस्य लक्ष्मी सरदार द्वारा बाबा तिलका माझी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर और गेंद में किक मारकर किया। टूर्नामेंट का पहला मैच कोहिनूर स्पोर्टिंग बालीनगर और बम बम भोले के बीच खेला गया। इस टूर्नामेंट का मुख्य आकर्षण का केंद्र दक्षिण अफ्रीका, घाना, युगांडा और आइवरी कोस्ट के फुटबॉल खिलाड़ी रहे जो विभिन्न टीमों की ओर से मैच में हिस्सा ले रहे हैं। टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को खेला जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को आमंत्रित किया गया है। 

बताया गया है कि प्रतियोगिता के विजेता टीम को 6 लाख एवं ट्रॉफी, उप विजेता टीम को चार लाख एवं ट्रॉफी तथा तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को दो-दो लाख रुपए व ट्रॉफी पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा बेस्ट गोलकीपर, मैन ऑफ द मैच सहित कई खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। इसके आयोजन में कमेटी के मुख्य संरक्षक सह आरकेएफएल के सीओओ शक्तिपद सेनापति, मुख्य संयोजक मो0 अख्तर हुसैन, संयोजक शुशेन मार्डी, रविंद्र मंडल, मो0 करीम, अध्यक्ष लालमोहन महतो, उपाध्यक्ष शिवनंदन किस्कू समेत सभी सदस्यों का योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन