मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

यातायात प्रभारी ने कई जगहों पर की वाहनों की जांच, लगाया जुर्माना Traffic in-charge checked vehicles at many places, imposed fine

लेखक: प्रकाशित:
यातायात प्रभारी ने कई जगहों पर की वाहनों की जांच, लगाया जुर्माना Traffic in-charge checked vehicles at many places, imposed fine

गम्हरिया : जिले के यातायात थाना प्रभारी अजय कुमार द्वारा शनिवार को गम्हरिया स्थित लाल बिल्डिंग चौक समेत अन्य चौक-चौराहों पर जाकर ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने अभियान चलाकर वाहनों की जांच भी की।।इस क्रम में बिना हेलमेट व बगैर सीट बेल्ट लगाकर वाहन चला रहे चालकों को पकड़ कर उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया। साथ ही, कई वाहन चालकों पर फाइन भी किया।वाहन जांच के क्रम में लाल बिल्डिंग चौक के समीप एक ट्रक चालक को उन्होंने नशे की हालत में पाया। जिसपर तत्काल दस हजार रुपए जुर्माना लगाया। यातायात पुलिस की इस औचक कार्रवाई के बाद वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि अवैध पार्किंग करने व ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी है और आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने चालकों को दोबारा पार्किंग नहीं करने और पर्याप्त दस्तावेज साथ लेकर चलने का निर्देश भी दिया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन