मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गम्हरिया के जयकन पंचायत में डायन प्रथा उन्मूलन को लेकर कार्यक्रम आयोजित Program organized on eradication of witchcraft in Jaikan Panchayat of Gamharia

लेखक: प्रकाशित:
गम्हरिया के जयकन पंचायत में डायन प्रथा उन्मूलन को लेकर कार्यक्रम आयोजित Program organized on eradication of witchcraft in Jaikan Panchayat of Gamharia

गम्हरिया : बाल विकास परियोजना विभाग की ओर से गम्हरिया प्रखंड के जयकान पंचायत सचिवालय में डायन प्रथा उन्मूलन को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी ने किया। इस मौके पर मुख्य रूप से पद्मश्री छुटनी महतो को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। उन्होंने अपने सम्बोधन में डायन प्रथा को समाज के लिए अभिशाप बताया। कहा कि किसी भी महिला को डायन घोषित कर उसे प्रताड़ित करने का यह एक माध्यम बन गया है। इसके लिए सभी महिलाओं को एकजुट होकर विरोध करने की जरूरत है। इस मौके पर सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी ने उपस्थित ग्रामीणों को डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम- 200 की जानकारियां दी। उन्होंने बताया कि पदमश्री छुटने महतो जीवन भर डायन प्रथा के खिलाफ लड़ाई लड़ती रही हैं। अभी भी कहीं से भी उन्हें इसकी जानकारी मिलती है तो वह इस लड़ाई को जारी रखने में आगे रहती हैं। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि किस तरह से डायन प्रथा के खिलाफ आवाज बुलंद की जा सकती है और कानून का सहारा लिया जा सकता है। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन