मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मिथिला विकास मंच की ओर से किया गया सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन, मिथिलवासियों ने दी कवि कोकिल विद्यापति को श्रद्धांजलि Mithila Vikas Manch performed 1.25 lakh mortal remains of Shivlinga, Mithila residents paid tribute to poet Kokil Vidyapati

लेखक: प्रकाशित:
मिथिला विकास मंच की ओर से किया गया सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन, मिथिलवासियों ने दी कवि कोकिल विद्यापति को श्रद्धांजलि Mithila Vikas Manch performed 1.25 lakh mortal remains of Shivlinga, Mithila residents paid tribute to poet Kokil Vidyapati

गम्हरिया : मिथिला विकास मंच की ओर से महाशिवरात्रि के अवसर पर छोटा गम्हरिया स्थित दूर्गापूजा मैदान में सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजनोत्सव सह विद्यापति स्मृति पर्व समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में मिथिला समाज के लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर सर्वप्रथम उपस्थित महिला श्रद्धालूओं की ओर से देवघर से लाए गए मिट्टी व गंगाजल से सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया गया। तत्पश्चात् उन शिवलिंगों की मिथिला रीति-रिवाज से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान मौजूद पंडित आचार्य पं0 बद्री नारायण झा, आमोद पाठक, दिलीप ठाकुर, नवल चौधरी, बुलन पाठक, गोविंद झा, ब्रह्मानंद झा आदि की ओर से मिथिला रीति रिवाज से देवाधिदेव महादेव की विधि विधान से पूजा अर्चना कराई गई।

पूजन के पश्चात मंच के सदस्यों और उपस्थित मिथिलवासियों द्वारा कवि कोकिल विद्यापति की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर मंच के अध्यक्ष फूलकांत झा ने कहा कि देश के गौरवशाली इतिहास में विद्यापति सदैव अमर रहेंगे। उनकी जीवन गाथा संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणादायक है। इस मौके पर पंडित प्रिया नाथ,रिंकू ठाकुर, प्रवीण चौधरी, विवेक झा, रामचंद्र झा, आरके मिश्रा, पीताम्बर ठाकुर, संजय चौधरी समेत मिथिला समाज के काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन