मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

डुमरा के बेगनाडीह में नव निर्मित शिव मंदिर के वार्षिकोत्सव पर कई कार्यक्रम आयोजित Many programs were organized on the anniversary of the newly constructed Shiva temple in Begnadih, Dumra

लेखक: प्रकाशित:
डुमरा के बेगनाडीह में नव निर्मित शिव मंदिर के वार्षिकोत्सव पर कई कार्यक्रम आयोजित Many programs were organized on the anniversary of the newly constructed Shiva temple in Begnadih, Dumra


गम्हरिया : प्रखंड के डुमरा पंचायत अंतर्गत बेगनाडीह टोला में नव निर्मित शिव मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान महाशिवरात्रि के मौके पर प्रारम्भ हुए दो दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें 111 महिला व कन्याएं शामिल हुए। दूसरे दिन गुरुवार को उंक्त कलश का स्थानीय भांगा तालाब में गाजे-बाजे के साथ विसर्जन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व समाजसेवी रतिलाल मंडल ने किया। इस मौके पर कई धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसके आयोजन में कमेटी के रतिलाल मंडल, दयाश्री मंडल, समाजसेवी रोशन साव, पंडित गौतम आचार्य, पश्चिम बंगाल झालग्राम से आए विक्रम आचार्य, भोजोहरी कर्मकार, सुभाष कालिंदी  आदि की सराहनीय भूमिका रही। कार्यक्रम में काफी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन