मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जिला कांग्रेस द्वारा होने वाला कोल्हान कार्यकर्ता समागम कार्यक्रम तत्काल स्थगित Kolhan workers' gathering program organized by District Congress immediately postponed

लेखक: प्रकाशित:
जिला कांग्रेस द्वारा होने वाला कोल्हान कार्यकर्ता समागम कार्यक्रम तत्काल स्थगित Kolhan workers' gathering program organized by District Congress immediately postponed

आदित्यपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सरायकेला- खरसावाँ जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आगामी 01 मार्च'2025 को चौका चावलीवासा में आयोजित होने वाले कोल्हान कार्यकर्ता समागम कार्यक्रम तत्काल स्थगित कर दिया गया है। झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रभारी गुलाम अहमद मीर की जगह नव नियुक्त राज्य प्रभारी के राजू की व्यस्तता के कारण उनके साथ मशविरा करने के पश्चात नई तिथि पर कार्यक्रम किया जाएगा। 
कोल्हान स्तरीय आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में राज्य प्रभारी समेत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय समेत कांग्रेस कोटे के सभी मंत्रियों को उक्त कार्यक्रम में भाग लेना था। इस बावत कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अम्बुज कुमार ने बताया कि सम्मेलन के लिए अगली तिथि की घोषणा राज्य प्रभारी के राजू से मंत्रणा कर शीघ्र जारी की जाएगी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन