मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कांड्रा थाना प्रभारी ने की स्थानीय व्यवसायियों के साथ बैठक, दिए प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का सुझाव Kandra police station in-charge held a meeting with local businessmen, gave suggestion to install CCTV cameras at establishments

लेखक: प्रकाशित:
कांड्रा थाना प्रभारी ने की स्थानीय व्यवसायियों के साथ बैठक, दिए प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का सुझाव Kandra police station in-charge held a meeting with local businessmen, gave suggestion to install CCTV cameras at establishments

कांड्रा : एसपी के निर्देश पर कांड्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू गुरूवार को स्थानीय व्यवसायियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। थाना परिसर में आयोजित उंक्त बैठक में काफी संख्या में व्यवसायी शामिल हुए। इस मौके पर स्थानीय समस्याओं, सुरक्षा व्यवस्था व अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। इस मौके पर उन्होंने व्यवसायियों से बाजारों में ट्रैफिक व्यवस्था और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने को कहा। साथ ही, दुकानों के आगे निर्धारित सीमा से अधिक सामान नहीं रखने का निर्देश दिया ताकि बाजारों में जाम की स्थिति नहीं बने। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस सदैव उनकी सुरक्षा व सहयोग के लिए हैं। कहा कि असामाजिक तत्वों व नशा बेचने का अवैध धंधा करने वालों के बारे में पुलिस को सूचना दें, उसपर निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के मुद्दे पर भी चर्चा की गई। उन्होंने व्यवसायियों को अपनी दुकानों की सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगवाने की सलाह दिया ताकि भविष्य में किसी भी परिस्थिति में कोई अप्रिय घटना घटित हो तो पुलिस कैमरे की मदद से अपराधियों की पहचान आसानी से कर सके। बैठक में  कांड्रा पंचायत के कांड्रा पंचायत के पूर्व उप मुखिया सुबोध सिंह, गोपाल बर्मन, निर्मल बर्मन, जितेन बर्मन, संजय महांती, मनोज साव, सुजेन हांसदा, नरेश वार्ष्णेय, राजेश गुप्ता, शेखर वार्ष्णेय, रंजीत कुमार, प्रेमचंद्र गिरी, राहुल गुप्ता समेत काफी संख्या में कांड्रा के व्यवसायी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन