मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

संगठन को मजबूत करें झामुमो कार्यकर्ता : बाघराय मार्डी JMM workers should strengthen the organization: Baghrai Mardi

लेखक: प्रकाशित:
संगठन को मजबूत करें झामुमो कार्यकर्ता : बाघराय मार्डी JMM workers should strengthen the organization: Baghrai Mardi

पटमदा : झामुमो पटमदा प्रखंड अध्यक्ष अश्वनी कुमार महतो की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय संयोजक मंडली की बैठक संपन्न हुई। बैठक में  झामुमो कार्यकर्ताओं को ऊर्जा भरते हुए मुख्य संयोजक बाघराय मार्डी ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं।कार्यकर्ता संगठन को पंचायत स्तर पर मजबूत करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा से पचास हजार सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी 9 मार्च तक 15 पंचायत में कमेटी गठित करने,10 मार्च तक प्रखंड संयोजक मंडली का गठन करने और 12 मार्च तक जिला संयोजक मंडली को प्रखंड स्तरीय कमेटी का गठन कर सभी दस्तावेज  सौंपने का निर्देश दिया।

झामुमो नेता सुनील महतो ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार को बरकरार रखना होगा।पंचायत में महिलाओं की भागीदारी जरूरी है। झामुमो दगाबाजी बर्दाश्त नहीं करेगा। पूर्व पार्षद चंद्रावती महतो ने कहा कि झामुमो कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने में सक्रिय हैं। राज्य में झामुमो की सरकार में महिलाओं को सम्मान मिल रहा हैं।बैठक में विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू, सुभाष कर्मकार, प्रखंड अध्यक्ष अश्वनी महतो, झामुमो नेता सह संयोजक मंडली सदस्य सुनील कुमार महतो, मीता, 
पूर्व पार्षद चंद्रावती महतो, प्रीतम हेंब्रम, तिलोत्तमा कालिंदी, जमीनी कांत प्रमाणिक सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन