मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

ग्वालकाटा पंचायत मुखिया वीणा मुंडा ने ग्रामीणों के बीच बांटे जॉब कार्ड, मजदूरों के खिले चेहरे Gwalkata Panchayat head Veena Munda distributed job cards among the villagers, the faces of the laborers were happy

लेखक: प्रकाशित:
ग्वालकाटा पंचायत मुखिया वीणा मुंडा ने ग्रामीणों के बीच बांटे जॉब कार्ड, मजदूरों के खिले चेहरे Gwalkata Panchayat head Veena Munda distributed job cards among the villagers, the faces of the laborers were happy

जादूगोड़ा : मजदूरों का पलायन  रोकने के लिए पोटका प्रखंड क्षेत्र के ग्वालकाटा पंचायत की मुखिया वीणा मुंडा ने ग्रामीणों के बीच जॉब कार्ड का वितरण किया। जॉब कार्ड पाकर मजदूरों के चेहरे खिल उठे।इस बाबत मुखिया वीणा मुंडा, जोबा टुडू और पंचायत सचिव लोवियस तिर्की ने कहा कि झारखंड सरकार की सौ दिन रोजगार गारंटी योजना को जमीन पर उतराने और पोटका प्रखंड से पलायन रोकने के लिए क्षेत्र में एक सप्ताह मनरेगा जागरूकता अभियान चलाया गया था। इस दौरान पंचायत के विभिन्न टोला ग्वालकाटा, गौडग्राम, जामड़ीह, सेरेंग़डीह, बूटगोंडा, सहार जुड़ी, पोंडसा, धतकीगोंडा आदि में जागरूकता अभियान चलाया गया। बताया गया है कि उंक्त ग्राम के पूर्व में 500 लोगों ने जॉब कार्ड के लिए आवेदन जमा किया था। तत्पश्चात रविवार को लोगों के बीच जॉब कार्ड वितरित की गई है, जिन्हें मनरेगा के जरिए 100 दिन का रोजगार ग्राम सभा से पारित योजनाओं के आधार पर मिलेगी। अंत मे विभिन्न प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन