मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

विद्या ज्योति स्कूल में बच्चो के बीच गतिविधि आधारित शिक्षा पर प्रतियोगिता आयोजित Competition on activity based education organized among children in Vidya Jyoti School

लेखक: प्रकाशित:
विद्या ज्योति स्कूल में बच्चो के बीच गतिविधि आधारित शिक्षा पर प्रतियोगिता आयोजित Competition on activity based education organized among children in Vidya Jyoti School

गम्हरिया : टीजीएस कॉलोनी गम्हरिया स्थित विद्या ज्योति स्कूल में कक्षा तीन से नवमी तक के बच्चों के लिए विज्ञान विभाग में गतिविधि-आधारित शिक्षा (एबीएल) पर आधारित एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सीखने के परिणामों को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण सोच, समस्या निवारण कौशल, रचनात्मकता, सहयोग, अनुकूलनशीलता और निष्क्रिय शिक्षण पद्धति की तुलना में गहरी समझ और जानकारी को बनाए रखने के कार्य के साथ सक्रिय जुड़ाव के माध्यम से ज्ञान को व्यावहारिक रूप से लागू करने की क्षमता को बढ़ावा दिया गया था। बताया गया है कि यह निर्णय लेने और संचार कौशल जैसे आवश्यक जीवन कौशल विकसित करने और बच्चों में सामाजिक कौशल विकसित करने व उनमें टीम भावना को बढ़ावा देने में भी मदद करता है। साथ ही, जमीनी स्तर पर बच्चों के ज्ञान को बढ़ाने में यह मदद करता है। इस कार्यक्रम से बच्चों के शैक्षिक वातावरण से बाहर ज्ञान प्राप्त करने और वास्तविकता जानने में सहायता होती है। प्रतियोगिता को तीन स्तरों में विभाजित किया गया था, कक्षा तीन से पांचवी तक को स्तर-एक, छठी व सातवीं कक्षा के बच्चो को स्तर-दो तथा आठवीं व नौवीं कक्षा के बच्चों को स्तर-तीन में रखा गया था। प्रतियोगिता में शामिल बच्चों का मूल्यांकन उनके रचनात्मकता और कल्पनाशीलता, मौलिकता और नवीनता, प्रदर्शन की प्रस्तुति प्रभावशीलता और प्रासंगिक स्पष्टीकरण आदि मापदंडों पर विशेषज्ञ जजों की टीम द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के पश्चात, प्रत्येक स्तर से तीन-तीन शीर्ष प्रतिभागियों  को प्रमाण पत्र व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के कई शिक्षक-शिक्षिकाएं व बच्चे उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन