मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गम्हरिया गुरुद्वारा में बाबा दीप सिंह जी का जन्मोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया Baba Deep Singh ji's birth anniversary was celebrated with devotion in Gamharia Gurudwara

लेखक: प्रकाशित:
गम्हरिया गुरुद्वारा में बाबा दीप सिंह जी का जन्मोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया Baba Deep Singh ji's birth anniversary was celebrated with devotion in Gamharia Gurudwara

ग़म्हरिया : ग़म्हरिया गुरुद्वारा साहिब में बाबा दीप सिंह जी का जन्मोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस मौके पर मंडली की ओर से कीर्तन व विचार कथा की प्रस्तुति की गई। तत्पश्चात, गुरुद्वारा परिसर में  इस अटूट लंगर का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में संगत शामिल हुए। इस मौके पर पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से नेत्र जांच शिविर का आयोजन भी किया गया जिसमें कुल 46 लोगों की नेत्र जांच की गई। इसमे 18 मोतियाबिंद पीड़ितों का चयन किया गया जिन्हें आगामी 19 फरवरी को आपरेशन के लिए ले जाया जाएगा। इस मौके पर एसजीपीसी के सीनियर प्रधान चंचल सिंह, ग़म्हरिया गुरुद्वारा के प्रधान इंद्रजीत सिंह, चेयरमैन शरणजीत सिंह, हरबिंदर पाल सिंह, प्रबजोत सिंह, देवेंद्र सिंह, प्रभदीप सिंह, राजेंदर सिंह, हर्षदीप सिंह, साहेब राज सिंह, सिमरप्रीत सिंह, पुनीत पाल सिंह, नवजीत सिंह, हरदेव सिंह समेत काफी संख्या में सिख समाज के लोग उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन