मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आदिम झारखंड वैष्णव वैरागी समिति का वैष्णव मिलन कुंज आगामी 9 फरवरी को डोमजूडी ग्रीन सिटी में, पांच राज्यों के प्रतिनिधि करेंगे शिरकत Vaishnav Milan Kunj of Adim Jharkhand Vaishnav Vairagi Samiti will be held on 9th February at Domjudi Green City, representatives of five states will participate

लेखक: प्रकाशित:
आदिम झारखंड वैष्णव वैरागी समिति का वैष्णव मिलन कुंज आगामी 9 फरवरी को डोमजूडी ग्रीन सिटी में, पांच राज्यों के प्रतिनिधि करेंगे शिरकत Vaishnav Milan Kunj of Adim Jharkhand Vaishnav Vairagi Samiti will be held on 9th February at Domjudi Green City, representatives of five states will participate

जादूगोड़ा : आदिम झारखंड वैष्णव वैरागी समिति का जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के डोमजूडी ग्रीन सिटी में गुरुवार को बैठक हुई। इस बैठक में आगामी 9 फरवरी को डोमजूडी ग्रीन सिटी, जादूगोड़ा में आयोजित  वैष्णव मिलन कुंज की सफलता के लिए उसकी तैयारियों समेत समाज के उत्थान व एकता पर चर्चा की गई। इस मिलन समारोह में पांच राज्यों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। बताया गया है कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8 बजे गोविंदपुर रेलवे स्टेशन से प्रभात फेरी निकाल कर की जाएगी। यह प्रभातफेरी गोविंदपुर स्टेशन से चलकर डोमजुड़ी ग्रीन सिटी में आकर समाप्त हो जाएगी। बैठक के बाद केंद्रीय अध्यक्ष सुंदरलाल दास ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य वैष्णव समाज को एकता के सूत्र में बांधना व उसे उत्थान की ओर ले जाना है।

कलकत्ता , बांकुड़ा व पुरुलिया से आएगी मृदंग टीम 
कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए कीर्तन मंडली के तौर पर मृदंग सम्राट गजाधर मल्लिक (कलकत्ता), संतोष दास ( पुरुलिया) तथा बांकुड़ा से शताब्दी दास वैष्णव महिला कृतनीय को आमंत्रित किया गया है  जो कृष्ण लीला कीर्तन करेगी। इस बैठक में आदिम झारखंड वैष्णव वैरागी समिति के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ0 सुंदरलाल दास, केंद्रीय उपाध्यक्ष गुरुपद दास, महासचिव विद्या सागर दास, मृत्युंजय दास, नवदीप दास, श्यामपदो दास, मदन मोहन दास, बलराम दास, जितेंद्र नाथ दास, सुधन दास, मिहिर दास, शिशिर  दास, सपन दास, समर दास, योगेश दास, उज्जवल दास, हेमंतो दास, बाबू दास, हरिहर दास उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन