मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गम्हरिया में वार्ड 6 से 8 तक झामुमो ने चलाया सदस्यता अभियान, 500 महिलाओं ने ली सदस्यता JMM launched membership campaign from Ward 6 to 8 in Gamharia, 500 women took membership

लेखक: प्रकाशित:
गम्हरिया में वार्ड 6 से 8 तक झामुमो ने चलाया सदस्यता अभियान, 500 महिलाओं ने ली सदस्यता JMM launched membership campaign from Ward 6 to 8 in Gamharia, 500 women took membership

गम्हरिया : झामुमो की ओर से बुधवार को आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया के वार्ड 6 से 8 तक सदस्यता अभियान चलाया गया। आदित्यपुर नगर संयोजक शंकर मुखी के नेतृत्व में चलाए गए इस कार्यक्रम में काफी संख्या में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान करीब 500 महिलाओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण किया जिसका मौके पर उपस्थित झामुमो जिला संयोजक डॉ0 शुभेन्दू महतो और पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली ने स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के क्रम में जिले के सभी गांवों से काफी संख्या में युवा और महिलाएं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। इससे स्पष्ट झलक रहा है कि आगामी चुनावों में राज्य की जनता भाजपा को यहां से खदेड़ने का कार्य करेगी। इस मौके पर झामुमो महिला नेत्री कविता दास, सुशीला तांती, सोनामनी समेत कई पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन