मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

चित्रांश महापरिवार का नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर संपन्न, 105 लोगों की हुई नेत्र जांच Free eye checkup camp of Chitransh Mahaparivar concluded, 105 people got eye checkup done

लेखक: प्रकाशित:
चित्रांश महापरिवार का नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर संपन्न, 105 लोगों की हुई नेत्र जांच Free eye checkup camp of Chitransh Mahaparivar concluded, 105 people got eye checkup done

आदित्यपुर : श्री चित्रांश महापरिवार कल्याण समिति, आदित्यपुर एवं विश्व चित्रांश परिवार ( ट्रस्ट) गाजियाबाद द्वारा रविवार को एसजीआई हॉस्पिटल, एमआईजी चित्रगुप्त मंदिर में निःशुल्क  नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समाज के विभिन्न वर्गों से कुल 105 लोगों ने अपनी आंखों की जांच करवाई और शिविर का लाभ उठाया। शिविर में मुख्य रूप से समिति के संरक्षक रंजन प्रदीप, अध्यक्ष भैया सूरज भूषण प्रसाद, महासचिव नवल किशोर श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष गुंजन सहाय,  मधुकर श्रीवास्तव, सचिव मनोज कुमार सिन्हा, आलोक श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष धीरज सिन्हा, डॉ. कुमकुम सिन्हा, रोहित सिन्हा, श्वेता सिन्हा, आरती सिन्हा, रजनी श्रीवास्तव, कृष्णा श्रीवास्तव, नागेन्द्र सिन्हा, अंकित शुभम् , धीरेन्द्र प्रसाद , राजू प्रसाद, इंडियन वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष मुकेश दास, सचिव राजेश आनन्द, एमआईजी कॉलोनी दूर्गापूजा कमेटी के अध्यक्ष नरेश कुमार तनेजा, मनोज कुमार गौड़ आदि का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा। समिति के संरक्षक रंजन प्रदीप द्वारा यह जानकारी दी गई कि आगामी 20 अप्रैल को जमशेदपुर ब्लड सेंटर (बैंक) में उषा श्रीवास्तव की पुण्य स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा और साथ ही साथ अन्य सामाजिक सेवा कार्य भी जारी रहेगा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन