मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

राजकीय महिला पॉलीटेक्निक गम्हरिया में महिला सशक्तिकरण एवं महिला उत्पीड़न पर कार्यशाला आयोजित Workshop on women empowerment and women harassment organized at Government Women Polytechnic Gamharia

लेखक: प्रकाशित:
राजकीय महिला पॉलीटेक्निक गम्हरिया में महिला सशक्तिकरण एवं महिला उत्पीड़न पर कार्यशाला आयोजित Workshop on women empowerment and women harassment organized at Government Women Polytechnic Gamharia

गम्हरिया : राजकीय महिला पॉलीटेक्निक गम्हरिया के सेमिनार हॉल में महिला सशक्तीकरण एवं महिला उत्पीड़न के खिलाफ एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित डीएसपी (परिक्ष्यमान) पूजा कुमारी के द्वारा किया गया। इससे पूर्व संस्थान की ओर से अतिथियों का सत्कार पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया गया। मुख्य अतिथि ने संस्थान के छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए अपने भाषण में महिला उत्पीड़न के संबंध में कानूनी जानकारी दी। इस मौके पर संस्थान के प्राचार्य डॉ० संजीव कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि संस्थान में अध्ययनरत छात्राएँ सभी किशोरावस्था में है जो महिला उत्पीड़न से संबंधित कानूनी जानकारी पाने से खुदज को सुरक्षित महसूस करेंगी। कार्यशाला को अन्य अतिथियों में उपस्थित सब इस्पेक्टर कुमारी तिलोत्मा, महिला थाना प्रभारी, एसएचओ महिला पीएस, एएसआई नन्दिता बिरुआ, गम्हरिया थाना के सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह तथा डायल-112 की डीसीसी प्रियंका भारती आदि ने भी संबोधित किया। अन्त में संस्थान के प्राचार्य द्वारा अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इस मौके पर संस्थान के फेकेल्टी मेम्बर प्रो० राजेश प्रसाद, ब्रजेन्द्र कुमार, संजय कुमार भगत, सुबोध कुमार, बिहारी गोंड, विष्णु शंकर सिंह, शिव सागर प्रसाद समेत काफी संख्या में छात्राएं उपस्थित थी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन