मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

विगत दस दिनों से लापता है कांड्रा वीडियो कॉलोनी की महिला The woman from Kandra Video Colony is missing since last ten days

लेखक: प्रकाशित:
विगत दस दिनों से लापता है कांड्रा वीडियो कॉलोनी की महिला The woman from Kandra Video Colony is missing since last ten days

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत वीडियो कॉलोनी, वार्ड-16 निवासी सुजात घोष हाजरा की 30 वर्षीय पत्नी पूजा घोष हाजरा विगत दस दिनों से लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नही चल पाया है बताया गया है कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। इस बाबत महिला के पति सुजात घोष हाजरा ने कांड्रा थाना में आवेदन देकर खोजने की गुहार लगाई है। बताया गया है कि पूजा घोष हाजरा बीते चार जनवरी की सुबह करीब 9:30 बजे घर से निकली थी। उसके बाद अबतक वापस नहीं लौटी है। उसके बाहर जाते समय महिला का पुत्र और पुत्री घर पर ही मौजूद थे। शाम तक मां के वापस नहीं लौटने पर उसकी पुत्री द्वारा इसकी सूचना अपने पिता सुजात घोष हाजरा को फोन कर दी गई। उसके बाद आसपास व रिश्तेदारों के यहां उसकी काफी खोज की गई। किन्तु, अबतक पता नही चल पाया है। उसके पति सुजात घोष ने लोगों से उसका पता लगने पर मोबाइल संख्या 8434132262 पर सूचना देने की अपील किया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन