मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

यूसिल के चीफ टाइम कीपर मंगल सिंह हुए सेवानिवृत, विभागीय कर्मचारियों ने उनकी ईमानदारी व सादगी को सराहा USIL's Chief Time Keeper Mangal Singh retired, departmental employees appreciated his honesty and simplicity

लेखक: प्रकाशित:

जादूगोड़ा : यूसिल के चीफ टाइम कीपर मंगल सिंह बीते 31 जनवरी को सेवानिवृत हो गए। उनके सम्मान में आज विभागीय कर्मचारियों की ओर से सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।इस मौके पर आयोजित समारोह को उनके कनिष्ठ राजेंद्र प्रसाद समेत कई लोगों ने संबंधित किया और उनकी ईमानदारी व सादगी को सराहा। उन्होंने कहा कि मंगल सिंह 21 जून'  1989 को यूसिल में अपना योगदान दिया था। उन्होंने 35 साल 06 महीना 10 दिन इस कंपनी में सेवा दी। इस दौरान उन्होंने कई कनिष्ठ विभागीय कर्मचारियों को टाइम ऑफिस के कार्यों के निष्पादन के गुर सिखाए। उनकी ईमानदारी व सादगी को आज भी लोग लोहा मानते है। कार्यक्रम में टाइम ऑफिस की ओर से राजेंद्र प्रसाद, दिलीप कुमार मंडल, नेहरू माझी, वीरेंद्र शर्मा, अशोक करूवा, मिर्जा मार्डी, राम मांझी, मोहन मुर्मू आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन