मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गुलाब का फूल भेंट कर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को उनकी गलतियों से कराया गया अवगत Two-wheeler drivers without helmets were made aware of their mistakes by presenting them with rose flowers

लेखक: प्रकाशित:
गुलाब का फूल भेंट कर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को उनकी गलतियों से कराया गया अवगत Two-wheeler drivers without helmets were made aware of their mistakes by presenting them with rose flowers
सरायकेला : सड़क सुरक्षा माह के तहत शुक्रवार को जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो द्वारा कांड्रा चौक पर जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट दो पहिया एवं चार पहिया  वाहन चालकों को गुलाब का फूल भेंट कर उन्हें उनकी गलतियों का आभास दिलाते हुए भविष्य में बिना हेलमेट बाइक ड्राइविंग ना करने की सलाह दी गई। साथ ही, मोटरसाइकिल में हेलमेट रहते हुए भी ड्राइविंग के दौरान हेलमेट का प्रयोग नहीं करने पर उन्हें चेतावनी देते हर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जुर्माना के प्रावधान से उन्हें अवगत कराया गया। साथ ही, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट के प्रयोग पर ध्यान दिलाते हुए चालकों को दुर्घटनाओं से अवगत कराया गया। इस दौरान बिना हेलमेट करीब 80 बाइक सवारों को रोककर सड़क सुरक्षा के नियमों की उन्हें जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि आजकल छोटे छोटे उम्र के बच्चे बिना ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट के ही वाहनों की ड्राइविंग करते हैं जो नियमानुसार अपराध है। इतना ही नहीं, एक हाथ से बाइक की हैंडल और दूसरे हाथ में मोबाइल से बातें करते हुए भी उन्हें वाहनों की ड्राइविंग करते हुए देखा जाता है जो दुर्घटना का सबसे बड़ा कारण है। ड्राइविंग के दौरान हेडफोन पर गाने सुनना और बाइक चलाना दुर्घटनाओं को आमंत्रित करने जैसा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि जब तक उनके बच्चे निर्धारित उम्र के नहीं हो जाते, किसी भी सूरत में उनके हाथों में बाइक ना दें। उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस के बाइक या चार पहिया वाहन या फिर अन्य तरह के वाहन परिचालन के लिए उन्हें प्रोत्साहित न करें। इस दौरान पुलिसकर्मियों, अधिवक्ताओं को भी बिना हेलमेट वाहन की ड्राइविंग पर टोका गया और सचेत किया गया। कई कमउम्र बच्चों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए आगे ऐसी गलती न दुहराने का संकल्प लिया। इस दौरान उनके साथ मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर रवि प्रसाद, दिलीप कुमार एवं सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य भी मौजूद रहे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन