मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

समाजसेवी जोगिंदर महतो द्वारा निर्मित शेड उदघाटित The shed built by social worker Joginder Mahato was inaugurated

लेखक: प्रकाशित:
समाजसेवी जोगिंदर महतो द्वारा निर्मित शेड उदघाटित The shed built by social worker Joginder Mahato was inaugurated
कांड्रा : कांड्रा के समाजसेवी डॉ0 जोगिंदर प्रसाद महतो की ओर से स्थानीय लोगों के सहयोग से कांड्रा मोड़ स्थित टॉल प्लाजा के समीप पड़ाव (शेड) का निर्माण कराया गया। इसका उद्घटान यातायात विभाग के के एएसआई अशोक कुमार  शर्मा ने नारियल फोड़कर किया। इस मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों द्वारा किया गया यह पहल काफी सराहनीय है। इससे गरीब एवं फुटपाथ पर रहने वाले लोगों को मदद मिल पाएगी और इस कड़ाके की ठंड में अब वे राहत महसूस करेंगे। उन्होंने जरूरतमंदों की सहायता के लिए घर में पड़ा कम्बल, स्वेटर और अन्य सामान जिनका उपयोग वर्तमान में वे नहीं कर पा रहे हैं, उसे दान करने की अपील किया। कहा कि मानवता यही है कि हम आगे बढ़कर समाज में जरूरतमंद लोगों की मदद करें। उन्होंने कहा कि सरकार व प्रशासन अकेला कुछ नहीं कर सकता। उन्हें सहयोग करने के लिए हम सभी लोगों की भागीदारी और जिम्मेदारी अति आवश्यक है। तभी हमारा समाज सुखी होगा और एक सुदृढ़ विकास की गति को पकड़ पाएगा। इस मौके पर कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन