मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कुंभ स्नान करने गईं कांड्रा की बुजुर्ग महिला संध्या दास मोदक लापता, परिजन प्रयागराज के लिए रवाना Sandhya Das Modak, an elderly woman from Kandra who went to take Kumbh bath, goes missing, family leaves for Prayagraj

लेखक: प्रकाशित:
कुंभ स्नान करने गईं कांड्रा की बुजुर्ग महिला संध्या दास मोदक लापता, परिजन प्रयागराज के लिए रवाना Sandhya Das Modak, an elderly woman from Kandra who went to take Kumbh bath, goes missing, family leaves for Prayagraj

कांड्रा : प्रयागराज कुम्भ स्नान करने गई कांड्रा मध्य बस्ती निवासी की 61 वर्षीय महिला संध्या दास मोदक विगत 29 जनवरी से लापता है। उसके अचानक गायब हो जाने से परिजन काफी परेशान और चिंतित हैं। उनके पुत्र चंदन दास मोदक ने बताया कि विगत 26 जनवरी को बस से उसकी माता पिताजी श्यामपद दास व अन्य परिजनों के साथ प्रयागराज के लिए निकले थे। बीते 29 जनवरी को कुम्भ मेले में अचानक हुई भगदड़ में बाद वह परिजनों से बिछड़ गई। परिजनों द्वारा उसकी काफी खोजबीन की गई। साथ ही, उसके पिता द्वारा 5 नम्बर पूछताछ केंद्र में इसकी पूरी जानकारी देते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई गई। इसके बावजूद उसका कोई पता नहीं चल पाया। पिता द्वारा इस बावत अपने छोटे पुत्र चंदन को भी दी गई। तत्पश्चात, गुरुवार को उनका पुत्र चंदन भी अन्य परिजनों के साथ कांड्रा थाना को इसकी जानकारी देते हुए अपनी माता को ढूंढने प्रयागराज रवाना हुए। उन्होंने उनकी माता का पता चलने पर मोबाइल संख्या 7991167929/ 9955125424 पर सूचना देने की अपील किया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन