मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सम्मानित की गई खेलकूद व दौड़ में बेहतर प्रदर्शन करने वाली कांड्रा की डोकाकुली निवासी निशा कुमारी गुप्ता Nisha Kumari Gupta, a resident of Dokakuli, Kandra, who performed well in sports and running, was honored

लेखक: प्रकाशित:
सम्मानित की गई खेलकूद व दौड़ में बेहतर प्रदर्शन करने वाली कांड्रा की डोकाकुली निवासी निशा कुमारी गुप्ता Nisha Kumari Gupta, a resident of Dokakuli, Kandra, who performed well in sports and running, was honored

गम्हरिया : कांड्रा मोड़ स्थित पदमपुर फुटबॉल मैदान में समारोह आयोजित कर स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा 14वीं सरायकेला-खरसावां जिला क्रॉस कंट्री रेस के अंडर-20 बालिका वर्ग के 6 किमी दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली कांड्रा के लाहकोठी निवासी निशा कुमारी गुप्ता को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित कांड्रा स्टेशन प्रबंधक सुकेश कुमार, सोनू कुमार मिश्रा, जना बैंक के एरिया मैनेजर रंजीत कुमार, फाउंडर रिद्धि टॉलिंग टेक्नोलॉजी आदित्यपुर के संस्थापक डॉ0 मानव कुमार प्लाजा, पर्यावरण गतिविधि संरक्षण के संस्थापक डॉ0 प्रदीप पंडित, समाजसेवी डॉ0 जोगेन्दर प्रसाद महतो, कांड्रा आरपीएफ प्रभारी ओम प्रकाश यादव आदि द्वारा संयुक्त रूप से मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही, उम्दा प्रदर्शन के लिए उसकी हौसला अफजाई की। इस मौके पर समाजसेवी डॉ0 जोगिंदर प्रसाद ने कहा कि निशा कुमारी की खेल के प्रति निष्ठा एवं लग्न काबिले तारीफ है। अंडर-20 -बालिका वर्ग के 6 किमी दौड़ में पहली बार भाग लेकर निशा कुमारी ने बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने इसी तरह मेहनत कर अपने राज्य और भारत का नाम रोशन करने का आशीष भी दिया। विदित है कि इससे पूर्व पश्चिम बंगाल के खड़गपुर, मेदिनीपुर में विगत दिनों आयोजित 8 किलोमीटर दौड़ में निशा कुमारी गुप्ता ने अच्छा प्रदर्शन किया था। वार्ता के दौरान निशा कुमारी ने बताया कि उसकी कामयाबी के पीछे उनकी मां और प्रशिक्षक प्रदीप कुमार का आशीर्वाद   है। निशा ने बताया उनकी इच्छा डिफेंस लाइन में जाकर देश की सेवा करना है। इस मौके पर कई स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन