मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कांड्रा पुलिस ने चोरी के स्प्लेंडर बाइक के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार Kandra police arrested a youth with a stolen Splendor bike

लेखक: प्रकाशित:
कांड्रा पुलिस ने चोरी के स्प्लेंडर बाइक के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार Kandra police arrested a youth with a stolen Splendor bike

कांड्रा : कांड्रा पुलिस ने चोरी के स्पलेंडर बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। इस बाबत थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, रविवार को थाना गेट के समीप एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में चौका की ओर से मोटरसाइकिल से आ रहा एक युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस की नजर पड़ते ही जांच कर रही पुलिस द्वारा उसे दबोच लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि बीते माह खूंटी के दशहरा मेला से इस बाइक को चोरी कर लाया था। उसने बताया कि इससे पूर्व भी वह मोटरसाइकिल चोरी मामले में बुंडू थाना से रांची जेल जा चुका है। कांड्रा पुलिस ने उसके पास से एक काले रंग का उंक्त चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद किया है। जांच दल में पुलिस निरीक्षक विनोद कुमार मुर्मू के साथ पुअनि विनोद कुमार, रामदयाल उरांव, पुअनि शिवजी सिंह, आराक्षी अशोक ठाकुर, सुनील मुंडू आदि
शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन