मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बांकापाड़ा में बजरंगबली की प्राण प्रतिष्ठा पर निकली गई भव्य कलश यात्रा A grand Kalash Yatra was taken out on the occasion of Pran Pratishtha of Bajrangbali in Bankapada

लेखक: प्रकाशित:
बांकापाड़ा में बजरंगबली की प्राण प्रतिष्ठा पर निकली गई भव्य कलश यात्रा A grand Kalash Yatra was taken out on the occasion of Pran Pratishtha of Bajrangbali in Bankapada

गम्हरिया : गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बड़ा गम्हरिया के बांकापाड़ा स्थित शिव मंदिर में बुधवार को बजरंगबली के भव्य प्रतिमा को प्राण प्रतिष्ठा किया गया। इस अवसर पर प्रातःकाल में सर्वप्रथम स्थानीय शिव बांध से कलश में जल भरकर गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मन्दिर परिसर पहुंच कर  उपस्थित पुजारी गणेश मुखर्जी द्वारा पवित्र मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-पाठ कर कलश को संकल्पित कराया गया। तत्पश्चात, विधि विधान से पूजा अर्चना व हवन यज्ञ कर बजरंगबली की प्रतिमा को प्राण प्रतिष्ठा दी गई। इस मौके पर श्रद्धालुओं व ग्रामीणों के बीच भोग वितरण भी किया गया। इसके आयोजन में मुख्य रूप से कृष्णा केडिया, परितोष बेज, लोटन मुखर्जी, प्रवीर दास, जयंतो दास, विष्णु मोरल, आशुतोष बेज, श्याम सुंदर मोरल आदि का प्रमुख योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन