मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कांड्रा बाजार स्थित मां पाउड़ी मन्दिर में धूमधाम में घोड़ाबाबा पूजनोत्सव का आयोजन Ghorabaaba Pooja Utsav was organized with great pomp in Maa Paudi Temple situated in Kandra Bazaar

लेखक: प्रकाशित:
कांड्रा बाजार स्थित मां पाउड़ी मन्दिर में धूमधाम में घोड़ाबाबा पूजनोत्सव का आयोजन Ghorabaaba Pooja Utsav was organized with great pomp in Maa Paudi Temple situated in Kandra Bazaar

कांड्रा : कांड्रा बाजार के मुख्य मार्ग स्थित माँ पाउड़ी मंदिर में घोड़ा बाबा की धूमधाम से पूजा अर्चना की गई। स्थानीय समाजसेवी रोशन प्रसाद साव एवं कांड्रा ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित इस पूजनोत्सव में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच भोगस्वरूप खीर वितरण किया गया। इस पूजनोत्सव को लेकर मंदिर को भव्य व आकर्षक तरीके से सजाया गया था। ऐसी मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मां पाउड़ी मंदिर में पूजा अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इसके आयोजन में रतिलाल मंडल, पंचायत के पूर्व उप मुखिया जयपाल यादव, भोजोहरी लोहार, बांकी कालिंदी, अशोक साव, अजय कुमार, गौरी रजक, अंकुर श्रीवास्तव समेत कमेटी के सभी सदस्यों का योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन