मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सरस्वती पूजा पंडाल तथा जागरण संध्या के उद्घाटन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन को किया गया आमंत्रित Former Chief Minister Champai Soren was invited for the inauguration of Saraswati Puja Pandal and Jagran Sandhya

लेखक: प्रकाशित:

आदित्यपुर : जय श्री राम यूथ स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आदित्यपुर-2 रेलवे कॉलोनी मैदान मेंआयोजित होने वाली श्री श्री सार्वजनिक सरस्वती पूजा के आयोजन को लेकर तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। आयोजन समिति द्वारा आगामी 01 फरवरी को पूजा पंडाल एवं मेला का उद्घाटन तथा 04 फरवरी को आयोजित जागरण संध्या कार्यक्रम के लिए प्रमुख हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। इसी क्रम में आयोजन समिति के अध्यक्ष मोहित कुमार, जगन्नाथ रथयात्रा समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा, और उप-सचिव मनीष कुमार के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के आवास पर जाकर उन्हें शिष्टाचार भेंट स्वरूप फूलों का बुके भेंट किया। साथ ही, उन्होंने चंपाई सोरेन को उद्घाटन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आमंत्रित भी किया। उंक्त प्रतिनिधिमंडल में समिति के सदस्य नितेश और अंकित भी शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन