मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

उपायुक्त ने स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों की स्मृति में मौन रख कर अर्पित की श्रद्धांजलि The Deputy Commissioner paid tribute by observing silence to the memory of the martyrs who sacrificed their lives in the freedom struggle

लेखक: प्रकाशित:
उपायुक्त ने स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों की स्मृति में मौन रख कर अर्पित की श्रद्धांजलि The Deputy Commissioner paid tribute by observing silence to the memory of the martyrs who sacrificed their lives in the freedom struggle

सरायकेला : जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रख कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उपायुक्त ने शहीद दिवस के महत्व से सभी को अवगत कराते हुए कहा कि हमें भारत की स्वतंत्रता के लिए अनगिनत व्यक्तियों द्वारा किए गए बलिदानों की याद दिलाने में निहित है। यह देशभक्ति, साहस और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता के मूल्यों को प्रतिबिंबित करने का दिन है। इधर, उपायुक्त के निर्देशानुसार, भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में प्रातः 11 बजे सभी शासकीय/अर्धशासकीय कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में दो मिनट का मौन धारण कर शहीद दिवस के आयोजन के संबंध में सभी कार्यालयों प्रमुखों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया गया ताकि शहीद दिवस की महत्ता और देश की आजादी में स्वतंत्रता सेनानियों की भूमिका तथा राष्ट्रीय एकता के महत्व को चरितार्थ किया जा सके। इस मौक़े पर उप विकास आयुक्त सह परियोजना निदेशक आईटीडीए आशीष अग्रवाल, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुरेन्द्र उरांव, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी समेत विभिन्न कार्यालयों के वरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन