मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

डीसी और एसपी ने समाहरणालय परिसर से हरि झंडी दिखाकर किया सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को रवाना DC and SP flagged off the road safety awareness chariot from the Collectorate premises

लेखक: प्रकाशित:
डीसी और एसपी ने समाहरणालय परिसर से हरि झंडी दिखाकर किया सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को रवाना DC and SP flagged off the road safety awareness chariot from the Collectorate premises
सरायकेला : परिवहन विभाग की ओर से विगत 01 जनवरी से 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इसी के तहत मंगलवार को समाहरणालय परिसर से उपायुक्त रविशंकर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूणायत एवं जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो ने सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि यह जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों में भ्रमण कर सड़क सुरक्षा के आयामों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी तथा इसमें लोगों को यातायात नियमों  व सड़क सुरक्षा के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की जाएगी। उन्होंने आमजनों से अपील किया कि वे मोटरसाइकिल का परिचालन हेलमेट पहनकर निर्धारित गतिसीमा में करें तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। वाहन चालक अपने और अपने परिवार के लिए सड़क सुरक्षा नियमों का अनुपालन करें तथा अपने आस-पास के लोगो को भी प्रेरित करें। इस मौके पर एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने कहा कि परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस संयुक्त रुप से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर इस अभियान को सफल बनाने तथा लोगों को यातायात नियमों के पालन करने हेतु प्रेरित कर रही है। उन्होंने कहा कि जागरूकता उद्देश्य से विभिन्न थाना क्षेत्रों मे सड़क स्थित विभिन्न रेस्टोरेंट/ढाबा मे अभियान के तहत वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन तथा वाहन चलाते समय शराब आदि नशा का उपयोग  ना करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेन्द्र उरांव, कार्यपालक दंडाधिकारी कमलेश दास एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन