मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

एवीजी विहार बना सिल्लू कालिन्दी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का विजेता AVG Vihar became the winner of Sillu Kalindi Memorial Cricket Tournament

लेखक: प्रकाशित:
एवीजी विहार बना सिल्लू कालिन्दी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का विजेता AVG Vihar became the winner of Sillu Kalindi Memorial Cricket Tournament



गम्हरिया : एसकेजी क्लब मैदान में अमलगम स्टील के सहयोग से कांड्रा क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय स्व0 सिल्लू कालिंदी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता एवीजी विहार की टीम रही जबकि उप विजेता इलेवन स्टार क्लब बाड़ामारी  की टीम बनी। इस नॉक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 16 टीमों ने भाग लिया था। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व ज़िप सदस्य सुधीर महतो द्वारा दोनों टीमों को शील्ड के साथ क्रमशः 60001/- रूपए और 40001/- रूपए पुरस्कार प्रदान किया। इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज गोल्डन एवं मेन ऑफ द मैच फाइनल में प्रिंस को खिताब दिया गया। इसके आयोजन में कमेटी के लालबाबू महतो, होनी सिंह मुंडा, केशव महतो, राम महतो, राजकिशोर महतो, प्रमोद सिंह,मंदोदरी कालिंदी, महेश कालिंदी, पुत्र सौरभ कालिंदी आदि के योगदान रहा। इस मौके पर बप्पा पात्रो, अशोक सिंह, दिलीप दे, विजय महतो, मनीष प्रसाद, गिरीश वार्ष्णेय, विक्की रजक,पंचानंद महतो आदि भी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन