मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आदित्यपुर के 35 वार्डों के खिलाड़ियों के लिए आयोजित होगा एपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट : पुरेंद्र APL cricket tournament will be organized for the players of 35 wards of Adityapur: Purendra

लेखक: प्रकाशित:
आदित्यपुर के 35 वार्डों के खिलाड़ियों के लिए आयोजित होगा एपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट : पुरेंद्र APL cricket tournament will be organized for the players of 35 wards of Adityapur: Purendra


आदित्यपुर : आदित्यपुर- 2 स्थित एसएन हाई स्कूल मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट कीडो-इलेवन क्रिकेट क्लब ने जीता। यहां साल के पहले दिन ट्रांसपोर्ट क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित 16वां प्रदीप मेमोरियल और थर्ड राजीव रंजन मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का संयुक्त आयोजन किया गया था। कीडो इलेवन ने फाइनल मैच में सीनचन इलेवन क्रिकेट क्लब को 51 रनों से हराया। इस मौके पर मुख्य अतिथि आदित्यपुर नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि आदित्यपुर में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। यहां कुछ क्लब खिलाड़ियों को तराशने में लगे हैं, लेकिन खिलाड़ियों को बेहतर प्लेटफ़ॉर्म नहीं मिल पा रहा है। कहा कि भविष्य में हमारा प्रयास होगा कि यहां एक स्टेडियम के रूप में एक खेल का मैदान बंनाकर यहां आईपीएल की तर्ज पर एपीएल का आयोजन नगर निगम के 35 वार्डों के खिलाड़ियों के बीच कराएं ताकि यहां के क्रिकेट खिलाड़ी भी भविष्य में आईपीएल में जगह बना सकें। उक्त बातें 16वें प्रदीप घोष मेमोरियल और थर्ड रवि रंजन मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने कही। विदित है कि यह टूर्नामेंट आदित्यपुर- 2 स्थित एसएन हाई स्कूल मैदान में ट्रांसपोर्ट बॉयज क्लब सम्पन्न हुआ था। इसके आयोजन में रवि रंजन, बिट्टू, कमांडर, हर्ष, सोना, युवराज सिंह, हर्षित का अहम योगदान रहा। इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा ली थी। इस मौके पर विकास क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष अजय, विकास पांडेय, समाजसेवी विजय किशोर चौबे, अधिवक्ता संजय कुमार, पूर्व पार्षद सतीश मिश्रा, संजय कुमार आदि भी उपस्थित थे। टूर्नामेंट का फाइनल मैच जमशेदपुर की कीड़ो इलेवन और आदित्यपुर के इच्छापुर की सीनचेन इलेवन के बीच खेला गया था। इसमें कीड़ो इलेवन ने निर्धारित 8 ओवर में 110 रन कर पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में रनों का पीछा करते हुए सीनचेन इलेवन ने निर्धारित 8 ओवर में 59 रन ही बना सकी। इस प्रकार कीड़ो इलेवन जमशेदपुर ने 51 रनों से जीत हासिल किया। विजेता और उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि पुरेंद्र नारायण सिंह ने शील्ड और नगद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया। विजेता टीम को 10 हजार और उप विजेता टीम को 7 हजार रुपए का पुरस्कार आयोजक द्वारा दिया गया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन