मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

ट्रेन के आगे कूदकर 23 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या 23 year old youth committed suicide by jumping in front of a train

लेखक: प्रकाशित:
ट्रेन के आगे कूदकर 23 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या 23 year old youth committed suicide by jumping in front of a train

गम्हरिया : गम्हरिया थाना क्षेत्र के जसपुर फाटक के कुछ दूरी पर पोल संख्या 263/21 के समीप विशाल बेज नामक करीब 23 वर्षीय युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक गम्हरिया थाना अंतर्गत जसपुर पंचायत के राजगांव का रहने वाला बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक के घर में पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिस कारण वह गुस्से में घर से भागा। परिवार के लोग उसे रोकने के लिए उसके पीछे दौड़े लेकिन जसपुर फाटक के पास उसने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। परिजनों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की किन्तु ट्रेन का इंजन गुजरने के बाद युवक ट्रेन के बीच में घुस गया और नीचे दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों की जांच कर रही है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन