मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गम्हरिया सब्जी बाजार में आग लगने से 20 से अधिक दुकानें जलकर खाक More than 20 shops burnt to ashes due to fire in Gamharia vegetable market

लेखक: प्रकाशित:
गम्हरिया सब्जी बाजार में आग लगने से 20 से अधिक दुकानें जलकर खाक More than 20 shops burnt to ashes due to fire in Gamharia vegetable market

गम्हरिया : बीते शुक्रवार की देर रात गम्हरिया सब्जी बाजार में भीषण आग लगने से 20 से अधिक सब्जी की दुकानें जलकर खाक हो गई। इस आगलगी में उन दुकानों में रखे गए हजारों रुपए की सब्जियां एवं दुकानों में इस्तेमाल होने वाले अन्य सामान पूरी तरह से जल गए। आगलगी की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे पूर्व पार्षद सोनू सिंह द्वारा इसकी सूचना झारखंड अग्निशमन विभाग को दी गई। आग लगने के स्पष्ट कारणों का कोई पता नहीं चल पाया है। जब आग लगी तो आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दुकानदारों को दी जिसके बाद दुकानदारों ने काफी प्रयास करने के बाद आग पर काबू पाया। जबतक आग पर काबू पाया गया तब तक भारी नुकसान हो चुका था। काफी देर के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तथा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने जिन दुकानदारों का नुकसान हुआ है उन सभी का नाम लिख कर वापस चली गई। पूर्व पार्षद सोनू सिंह ने आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त से गम्हरिया हाट बाजार में दुकानदारों के लिए टीना शेड बनाने की मांग किया है ताकि भविष्य में इस प्रकार की आगजनी से उन्हें बचाया जा सके। गौरतलब है कि गम्हरिया हाट बाजार आदित्यपुर नगर निगम द्वारा संचालित किया जाता है। प्रतिदिन आदित्यपुर नगर निगम के लोगों के द्वारा दुकानदारों से मासूल वसूला जा रहा है। किन्तु, यहां प्लास्टिक के भरोसे दुकानें चल रही हैं।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन