मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

तीन जिलों को छोड़कर झामुमो की सभी जिला से पंचायत स्तर पर कमेटियां भंग, 18 जनवरी से 28 फरवरी तक चलेगा सदस्यता अभियान Except three districts, all the district panchayat level committees of JMM have been dissolved, membership campaign will run from January 18 to February 28

लेखक: प्रकाशित:

रांची (Ranchi) : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने केंद्रीय समिति के आदेश पर राज्य में पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर तक की सभी कमेटियों और वर्ग संगठनों की सभी कमेटियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। सिर्फ दुमका, धनबाद और हजारीबाग समिति को अभी तक भंग नहीं किया गया है। झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे ने आदेश जारी कर सभी समितियों के भंग किए जाने की जानकारी दी है। बताया गया है कि इसके तहत आगामी 18 जनवरी से 28 फरवरी तक जेएमएम का सदस्यता अभियान चलेगा। सदस्यता फॉर्म रांची के हरमु स्थित पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में उपलब्ध है। पार्टी के जिला संयोजक, मंडली के संयोजक प्रमुख एवं सदस्यगण पार्टी कार्यालय से सदस्यता फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय के अनुसार केन्द्रीय समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से समन्वय स्थापित करते हुए 45 दिनों के अन्दर सभी पंचायत एवं वार्ड समितियों का गठन/पुनर्गठन के बाद, प्रखण्ड/नगर/महानगर समितियों के गठन/पुनर्गठन के नामों की अनुसंशा अनिवार्य रूप से करते हुए केन्द्रीय कार्यालय को समर्पित करेंगे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन