मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आदित्यपुर पुलिस ने तीन बड़ी चोरी की घटनाओं का किया उद्भेदन, 12 आरोपी गिरफ्तार Adityapur police solved three big theft cases, 12 accused arrested

लेखक: प्रकाशित:
आदित्यपुर पुलिस ने तीन बड़ी चोरी की घटनाओं का किया उद्भेदन, 12 आरोपी गिरफ्तार Adityapur police solved three big theft cases, 12 accused arrested

आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना पुलिस ने चोरी के तीन मामलों का उदभेदन करते हुए उसमे संलिप्त 12 चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इन मामलों में चोरी किए गए सामानों को बरामद करने में भी पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।  इस बावत थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि बीते 13 जनवरी को औद्योगिक क्षेत्र स्थित कामसा स्टील में 15 मोटर पंप की चोरी किया गया था जिसकी अनुमानित लागत करीब 8 लाख रूपए बताया गया था। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी अभियान चलाया और चोरी गए मोटर पंपों को कटे हुए स्थिति में नंद किशोर भारती उर्फ नंदु के टाल से बरामद किया। इसके साथ ही चोरी का दूसरा मामला लाजिस्टिक प्लांट में बीते 31 जुलाई' 2024 को हुई थी जिसमे लोहे की बीम एवं एंगल की चोरी किया गया था। इस वारदात में पुलिस ने मनोज मोदी नामक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके यहां से चोरी का सामान भी बरामद किया गया। इसके अलावा, तीसरा मामला बीते 25 सितंबर' 2024 की है जिसमें चोरों के द्वारा कंपनी से मोटर एवं अन्य समान की चोरी कर ली गई थी। उंक्त मामले में पुलिस ने सूरज बोदरा, तिरूप बारला उर्फ गोमया बारला और बिट्टू बारला को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया। पुलिस द्वारा आरोपियों के पास से 15 मोटर (कटी हुई स्थिति में), 150 किलो लोहे का बीम, एंगल और प्लेट्स तथा एक जंग लगा हुआ मोटर बरामद किया गया है। पुलिस ने कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया बताया गया है कि इसमे नंद किशोर भारती, सुकरू मुखी, शेरू मुखी, सुमित मुखी, आकाश सिंह, विकास यादव, संजय राम, अनंतो प्रधान, मनोज मोदी, सूरज बोदरा, तिरुप बारला उर्फ गोमया बारला, और बिट्टू बारला शामिल थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर सवैया के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया था जिसमें आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर सवैया ने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और भविष्य में भी ऐसे अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किया जाएग। पुलिस ने क्षेत्र के उद्योगों और व्यापारियों से अपील की है कि वे अपने परिसरों में सुरक्षा उपायों को मजबूत करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन