मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

स्व0 कमल चंद्र भक्त वेलफेयर सोसायटी सोसायटी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मनाई 128वीं जयंती Late Kamal Chandra Bhakt Welfare Society celebrated the 128th birth anniversary of Netaji Subhash Chandra Bose

लेखक: प्रकाशित:
स्व0 कमल चंद्र भक्त वेलफेयर सोसायटी सोसायटी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मनाई 128वीं जयंती Late Kamal Chandra Bhakt Welfare Society celebrated the 128th birth anniversary of Netaji Subhash Chandra Bose

●5 दिसंबर 1939 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने कालिकापुर में सभा कर 'तुम मुझे खून दो, हम देगे आजादी' का लगाया था नारा
जादूगोड़ा : पोटका प्रखंड अंतर्गत कालिकापुर गांव में स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय कमल चंद्र भक्त वेलफेयर सोसायटी के संरक्षक अनुपम भक्त की अगुवाई में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर बच्चों के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन कर प्रतिभागियों को कॉपी, पेंसिल देकर हौसला अफजाई किया गया। कार्यक्रम के अंत में समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सोसायटी के संरक्षक अनुपम भक्त ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। गौरतलब है कि पोटका प्रखंड के कालिकापुर गांव में  विगत 5 दिसंबर 1939 में नेताजी आगमन हुआ था और उन्होंने सभा कर 'तुम मुझे खून दो, हम तुम्हे आजादी देंगे' का नारा बुलंद किया था। गांव के शिक्षक संघ के नेता अनुपम भक्त  आज भी गांव में स्वतन्त्रता आंदोलन से जुड़ी सभा के दौरान उपयोग में  लाए गए बेंच, कुर्सी, टेबुल आदि को संजो कर रखे हैं जो इस दौरान उनकी प्रदर्शनी में लगाई गई। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी स्व0 कमल चंद्र भक्त वेलफेयर सोसाइटी की ओर से अनुपम भक्त, भोला  भक्त, मुखिया बाघराय सोरेन, राजकमल भक्त, हिमांशु चंद्र भक्त समेत काफी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन