मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आदित्यपुर में एसपी का साप्ताहिक शिविर प्रारम्भ, कई फरियादियों की समस्याएं सुनी SP's weekly camp begins in Adityapur, listens to problems of many complainants

लेखक: प्रकाशित:
आदित्यपुर में एसपी का साप्ताहिक शिविर प्रारम्भ, कई फरियादियों की समस्याएं सुनी SP's weekly camp begins in Adityapur, listens to problems of many complainants
सरायकेला : जिले के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत द्वारा गुरुवार से आदित्यपुर स्थित जियाडा में शिविर प्रारम्भ किया गया। इस दौरान वे फरियादियों से मिलकर उनकी समस्याएं भी सुनी। इस मौके पर उन्होंने बताया कि पूर्व से चली आ रही परंपरा का निर्वाह किया जाएगा। एसपी मुकेश लुनायत ने कहा कि वे यहां आदित्यपुर, गम्हरिया व आसपास क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जानेंगे। गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे एसपी मुकेश लुनायत ज़ियाडा भवन के दूसरे तल्ले पर स्थित कैंप कार्यालय पहुंचे और यहां फरियादियों से मुलाकात कर उनके समस्याओं को जाना। इस मौके पर आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह भी मौजूद थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन