मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

नववर्ष पर दुर्घटनाओं को रोकने व विधि व्यवस्था संधारण को ले एसडीओ ने की बैठक SDO held a meeting to prevent accidents and maintain law and order on New Year

लेखक: प्रकाशित:
नववर्ष पर दुर्घटनाओं को रोकने व विधि व्यवस्था संधारण को ले एसडीओ ने की बैठक SDO held a meeting to prevent accidents and maintain law and order on New Year
गम्हरिया : नववर्ष के आगमन के मद्देनजर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और विधि व्यवस्था संधारण को लेकर गम्हरिया अंचल कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपस्थित सरायकेला के अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो ने बताया कि आदित्यपुर से कांड्रा तक विगत कुछ दिनों से काफी सड़क दुर्घटनाएं होती रही है। नववर्ष पर सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में वृद्धि होती है। अतः इसके लिए विधि व्यवस्था को दुरुस्त रखने की आवश्यकता है। इस मौके पर शान्तिपूर्ण विधि व्यवस्था बनाए रखने तथा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के हर पहलुओं पर चर्चा की गई। इस मौके पर प्रशिक्षु आईएएस कुमार रजत, एसडीपीओ समीर सवैया, गम्हरिया थाना के एसआई सुनील कुमार सिंह, आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह, अंचल अधिकारी कुमार अरविंद बेदिया समेत टाटा स्टील के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन