मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

राजद नेता अर्जुन यादव ने श्रम मंत्री से की जिले के श्रम अधीक्षक की शिकायत RJD leader Arjun Yadav complained to the Labor Minister about the Labor Superintendent of the district

लेखक: प्रकाशित:
राजद नेता अर्जुन यादव ने श्रम मंत्री से की जिले के श्रम अधीक्षक की शिकायत RJD leader Arjun Yadav complained to the Labor Minister about the Labor Superintendent of the district
सरायकेला : राजद प्रदेश महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव ने राज्य के श्रम नियोजन प्रशिक्षण सह उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव को एक ज्ञापन सौंपकर जिले में उद्योग और श्रम विभाग की स्थिति से अवगत कराते हुए इसमे सुधारात्मक प्रयास करने की मांग की है। उन्होंने श्रम अधीक्षक अविनाश कुमार ठाकुर की विभागीय कार्यो के प्रति लापरवाही एवं मनमानापन रवैया के बावत भी मन्त्री से शिकायत किया है। बताया गया है कि सरायकेला-खरसावां जिला राज्य के सर्वाधिक औद्योगिक प्रतिष्ठानो जिलो में एक है। इस जिला में हजारों की संख्या में श्रमिक कार्य करते हैं। लेकिन दुर्भाग्य है कि इन श्रमिको का हित देखने वाला कोई नहीं है। कारखाना मालिको द्वारा लगातार श्रमिकों का शोषण किया जा रहा है। श्रमिक असहाय एवं बेवस है। जिले के श्रम अधीक्षक के पद पर अयोग्य अक्षम एवं भ्रष्ट पदाधिकारी पदस्थापित हैं। इनका एकमात्र उद्देश्य अवैध रूप से धन अर्जन करना है। उन्होंने बताया है कि श्री ठाकुर श्रम अधीक्षक चाइबासा के पद पर पदस्थापित है, लेकिन सांठ गांठ से श्रम अधीक्षक कृषि श्रमिक चाइबासा के कौशल विकास पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक जमशेदपुर एवं श्रम अधीक्षक सरायकेला के पद पर भी बैठे हैं। कहा है कि श्री ठाकुर ने मात्र सात आठ बर्षो की सरकारी सेवा से अधिक धन अर्जन भी कर लिया है जिसकी विभागीय स्तर पर एवं अन्य जांच एजेंसी से कराने की मांग श्री अर्जुन यादव ने किया है।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन