मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पुरेंद्र ने किया नवमनोनीत मंत्री संजय प्रसाद यादव का स्वागत Purendra welcomed the newly appointed minister Sanjay Prasad Yadav

लेखक: प्रकाशित:
पुरेंद्र ने किया नवमनोनीत मंत्री संजय प्रसाद यादव का स्वागत Purendra welcomed the newly appointed minister Sanjay Prasad Yadav

आदित्यपुर : झारखंड राजभवन के अशोक उद्यान में गुरुवार को झारखंड विधानसभा के कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री परिषद का शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री झारखंड सरकार हेमंत सोरेन की उपस्थिति में राष्ट्रीय जनता दल के कोटे से गोड्डा के विधायक संजय प्रसाद यादव ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। इसके अलावा झामुमो से दीपक बिरुवा, रामदास सोरेन, चमरा लिंडा, हफीजुल हसन, योगेंद्र प्रसाद, सुदीव्य कुमार एवं कांग्रेस से राधा कृष्ण किशोर, इरफान अंसारी, दीपिका पांडे सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की ने भी शपथ ली।
इससे पूर्व राजद के प्रदेश महासचिव सह प्रभारी पूर्वी सिंहभूम पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में कोल्हान से आए कार्यकर्ताओं ने रांची हवाई नगर स्थित आवास पर गुलाब का बुके देकर व माला पहनकर संजय प्रसाद यादव का स्वागत और अभिनंदन किया। साथ ही, संजय प्रसाद यादव जिंदाबाद, लालू- तेजस्वी जिंदाबाद, हेमंत सोरेन जिंदाबाद, शिबू सोरेन जिंदाबाद, राहुल- सोनिया जिंदाबाद, महागठबंधन जिंदाबाद के गगनभेदी नारे भी लगाए। नव मनोनीत मंत्री संजय प्रसाद यादव का स्वागत करने वालों में पुरेंद्र नारायण सिंह, एसएन यादव, देव प्रकाश, कुमार विपिन बिहारी प्रसाद, एसडी प्रसाद, प्रमोद गुप्ता, अधिवक्ता संजय कुमार, संतोष कुमार सिंह, कृष्णा यादव, अवधेश कुमार, विमल दास, मनोज चौरसिया आदि शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन