मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कुम्भकार समाज गम्हरिया के सम्मेलन में काफी संख्या में जुटे समाज के लोग People of the society gathered in large numbers in the conference of Kumbhakar Samaj Gamharia

लेखक: प्रकाशित:
कुम्भकार समाज गम्हरिया के सम्मेलन में काफी संख्या में जुटे समाज के लोग People of the society gathered in large numbers in the conference of Kumbhakar Samaj Gamharia
गम्हरिया : कुंभकार समाज गम्हरिया की ओर से 8वां पारिवारिक सम्मेलन का आयोजन दोमुहानी में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में आसपास के कई गांवों के काफी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। इस मौके पर समाज को आगे बढ़ाने तथा समाज के विकास पर चर्चा की गई। साथ ही, आगामी वर्ष 15 जनवरी को बोड़ाम बाबा (घोड़ाबाबा) पूजनोत्सव की तैयारी पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान आगामी वर्ष धूमधाम से पूजनोत्सव के आयोजन का निर्णय लिया गया। इस मौके पर विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में समाज के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम के पश्चात उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर समाज के अध्यक्ष मनोरंजन बेज, महासचिव बंकिम चौधरी, हरिकृष्ण पाल, आदित्य बेज, कृष्णा दास, माथुर दास, त्रिलोचन पाल, बलराम दास समेत समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन