मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आसनबनी लैंप्पस में धान अधिप्राप्ति शुरू, विधायक प्रतिनिधि चक्रधर महतो ने किया उदघाटन Paddy procurement started in Asanbani Lamps, MLA representative Chakradhar Mahato inaugurated it

लेखक: प्रकाशित:
आसनबनी लैंप्पस में धान अधिप्राप्ति शुरू, विधायक प्रतिनिधि चक्रधर महतो ने किया उदघाटन Paddy procurement started in Asanbani Lamps, MLA representative Chakradhar Mahato inaugurated it
◆पहले दिन अनिता रानी महतो ने 30 क्विंटल धान किया जमा
जादूगोड़ा : जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के आसनबनी लैंप्पस में धान अधिप्राप्ति का काम सोमवार से  शुभारभ हो गया। पोटका विधायक संजीव सरदार की गैर मौजूदगी में विधायक प्रतिनिधि चक्रधर महतो ने आसनबनी लैंप्पस में धान अधिप्राप्ति केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया। पहले दिन अनिता रानी महतो ने 30 क्विंटल धान केंद्र में जमा किया। इस बाबत लैंप्पस के सचिव मनिंदर नाथ महतो ने बताया कि अभी तक 114 किसानों ने धान अधिप्राप्ति हेतु अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। उन्होंने क्षेत्र के सभी किसानों को लैंप्पस से जुड़कर रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान इस केंद्र में आकर उचित मूल्य में धान की कीमत का लाभ उठा सके। इस मौके पर किसानों की ओर से भूपति महतो, गुरुपदो दास, अध्यक्ष भीम सेन सरदार, विनय रंजन महतो, मोची राम सोरेन आदि उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन