मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गृह मंत्री अमित शाह की बर्खास्तगी की माँग को लेकर जिला कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अम्बुज कुमार के नेतृत्व में आकाशवाणी चौक से एस टाइप चौक तक निकाला गया आक्रोश मार्च An outrage march was taken out from Akashwani Chowk to S Type Chowk under the leadership of District Congress Working President Ambuj Kumar, demanding the dismissal of Home Minister Amit Shah

लेखक: प्रकाशित:
गृह मंत्री अमित शाह की बर्खास्तगी की माँग को लेकर जिला कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अम्बुज कुमार के नेतृत्व में आकाशवाणी चौक से एस टाइप चौक तक निकाला गया आक्रोश मार्च An outrage march was taken out from Akashwani Chowk to S Type Chowk under the leadership of District Congress Working President Ambuj Kumar, demanding the dismissal of Home Minister Amit Shah
आदित्यपुर : गृह मंत्री अमित शाह की बर्खास्तगी की माँग को लेकर जिला कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अम्बुज कुमार के नेतृत्व में आकाशवाणी चौक से एस टाइप चौक तक आक्रोश मार्च निकाला गया। इस दौरान अम्बुज कुमार ने कहा कि गृह मंत्री ने लोकसभा में अपने भाषण में संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का घोर अपमान किया है। कांग्रेस पार्टी एवं देशवासी उनके बयान एवं कृत्य से मर्माहत है। उन्होंने कहा कि भाजपा का संविधान को नष्ट करने का मंसूबा कभी सफल नहीं होगा। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के उपर किए गए एफआईआर की सभी ने एक स्वर में निंदा करते हुए इसे अघोषित आपातकाल की संज्ञा दी। अम्बुज कुमार ने कहा कि राहुल गांधी के साथ पूरा देश खड़ा है। राहुल गांधी के संविधान रक्षा की लड़ाई में देश का नौजवान, किसान एवं बहुसंख्यक समाज साथ है। आक्रोश मार्च के माध्यम से उन्होंने प्रधानमंत्री से गृह मंत्री अमित शाह को अविलंब बर्खास्त करने की माँग की है। आक्रोश मार्च में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कांग्रेस जनों ने 'बाबा साहब का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान गृह मंत्री अमित शाह को बर्खास्त करो' आदि नारे लगाते हुए आक्रोश प्रकट किया। इस मौके पर मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष राहुल यादव, देवांग चंद्र मुखी, रामशंकर पांडेय, खिरोद सरदार, कोंडो कुम्हार,  शंकर लोबड़ा, बुढ़नलाल कुंभकार, जमील अशरफ़, बबन हासिम ख़ान, रिजवान खान, मुन्ना सिंह, प्रकाश मंडल, कुणाल राय, संगीता प्रधान, सबिता साव, झरन्ना मन्ना, मिसर बंसरियार, तसलीमा मल्लिक, दिनेश सिंह, अजीत चौधरी, मुबारक मोमिन, रामबिचार राय, गुलज़ार अंसारी, समीर सरदार, रमेश बालमुचू, डीएन सिंह, विनय झा, सिद्धेश्वर उपाध्याय, रमेश ठाकुर, रवि कुमार समेत सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन