मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

चौका थाना क्षेत्र में करीब पांच एकड़ भूमि पर की गई अफीम की खेती को नष्ट किया गया Opium cultivation done on about five acres of land in Chauka police station area was destroyed

लेखक: प्रकाशित:
चौका थाना क्षेत्र में करीब पांच एकड़ भूमि पर की गई अफीम की खेती को नष्ट किया गया Opium cultivation done on about five acres of land in Chauka police station area was destroyed
चांडिल : जिला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ की खेती के खिलाफ कार्रवाई शुरू करते हुए पहले चरण में जगह जगह जागरुकता अभियान चला कर लोगों को इसके दुष्प्रभाव की जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार से अवैध रूप से की गई अफीम की खेती को नष्ट करने का अभियान शुरू किया गया। इसके तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में चौका थाना क्षेत्र में अफीम की खेती को नष्ट किया गया। चौका थाना पुलिस और एसएसबी मतकमडीह के कंपनी कमांडर एवं उनकी टीम के साथ मिलकर चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत गुटीउली और लपाईबेड़ा गांव के बीच जंगल में अवैध रूप से करीब पांच एकड़ भूमि पर की गई पोस्ता/अफीम की खेती को ट्रैक्टर चलाकर पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया।


यह कार्रवाई जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती और तस्करी को रोकने के लिए की गई। इसकी जानकारी देते हुए बताया गया कि भविष्य में भी पुलिस प्रशासन के द्वारा अवैध खेती और मादक पदार्थों के व्यापार में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन