मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पेट्रोलियम मंत्रालय के निर्देश पर इंडेन गैस की केशरी गैस एजेंसी ने महिलाओं के लिए कराया कुकिंग प्रतियोगिता, महिलाओं में दिखा गजब का उत्साह Keshari Gas Agency of Indane Gas organized a cooking competition for women, great enthusiasm was seen

लेखक: प्रकाशित:
पेट्रोलियम मंत्रालय के निर्देश पर इंडेन गैस की केशरी गैस एजेंसी ने महिलाओं के लिए कराया कुकिंग प्रतियोगिता, महिलाओं में दिखा गजब का उत्साह Keshari Gas Agency of Indane Gas organized a cooking competition for women, great enthusiasm was seen

सरायकेला : पेट्रोलियम मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर केशरी गैस सर्विसेज आदित्यपुर द्वारा आदित्यपुर-2 के रोड नंबर 10 स्थित कल्याण कुंज सभागार में माता बहनों के लिए रविवार को कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आदित्यपुर गम्हरिया विकास समिति के अध्यक्ष सह पूर्व उपाध्यक्ष, नगर पर्षद पुरेन्द्र नारायण सिंह एवं उनकी टीम ने अहम भूमिका निभाई। इस प्रतियोगिता में आसपास की 15 महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर अतिथि सह जज के रूप में फ़ूड इंजीनियर अस्मिता सिंह, सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर, ब्रिटिश टेलीकॉम विकास प्रसाद मौजूद रही। कार्यक्रम केशरी गैस सर्विसेज के निदेशक सह प्रोपराइटर अश्विनी कुमार केशरी की देखरेख में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर इंडेन गैस के कंज्यूमर सेल्स ऑफिसर सन्नी कुमार, टाटा स्टील के मिल्स मैकेनिकल मेंटनेंस शेयर्ड सर्विसेज डिवीजन के हेड पंकज कुमार सिंह भी मौजूद थे। इस अवसर पर उपस्थित क्षेत्र के गणमान्य लोगों में अधिवक्ता संजय कुमार, संतोष कुमार सिंह, शकुंतला भारती आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता के दौरान हिस्सा लेने वाली महिलाओं को सुरक्षित गैस चूल्हे जलाने से लेकर किस तरह के वस्त्र पहनकर खाना बनाने चाहिए, इसकी भी जानकारी दी गई। महिलाओं को अपरन, ग्लब्स और केश मास्क भी उपलब्ध कराया गया। साथ ही, महिलाओं को खाद्य सामग्री भी दिया गया जिसे पहनकर महिलाओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में शामिल महिलाओं में प्रथम, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।
प्रतिभागी महिलाएं और उनके द्वारा तैयार किए गए डिशेज निम्न प्रकार       1. लक्ष्मी कुमारी सिंह (आदित्यपुर रोड 21): मशाला डोसा
2. पूनम सिंह (आदित्यपुर रोड 16) : वेज कटलेट विथ डिप
3. कविता देवी (आदित्यपुर-2, रोड नंबर-17) : स्प्रिंग रोल विथ ग्रीन रेड चटनी
4. सुनीता देवी (आदित्यपुर-2, रोड नंबर 21) : माल पुआ
5. रीतू अधिकारी (आदित्यपुर-2, रोड नंबर-22) : वेज मोमोज
6. अंजू देवी (आदित्यपुर-2, रोड नंबर-15) : छोला पूरी (भटूरे) 
7. पम्पा देवी (आदित्यपुर-2, रोड नंबर-19) : मटर पनीर और पूरी
8. पुष्पा शर्मा (आदित्यपुर-2, रोड नंबर-16) : शाही पनीर और चीली पनीर
9. रेखा देवी (आदित्यपुर-2, रोड नंबर-15 ) : गाजर का हलवा
10. कल्पना श्रीवास्तव (आदित्यपुर- 2 रोड नंबर-21) : चीज अप्पे और कद्दू का खीर
11. नीतू सिन्हा (आदित्यपुर-2, रोड नंबर-21) : केक और क्रिस्पी पनीर फिंगर
12. सुमन सिंह (आदित्यपुर-2, रोड नंबर-21) : मटर चाट टिकिया
13. कंचन लता (आदित्यपुर-2, रोड नंबर-21) : वेज विरियानी, रायता सलाद विथ चोकोलेट
14. कुसुम देवी (आदित्यपुर-2, रोड नंबर-21) : लिट्टी चोखा और पापड़ सलाद
15. दीप माला देवी (आदित्यपुर-2, रोड नंबर-17) : पकौड़ी चटनी
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रही कंचन लता, दूसरे स्थान पर रही अंजू देवी व तीसरे स्थान पर रही पुष्पा शर्मा को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावे अन्य 13 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन