मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

झामुमो की विधानसभा स्तरीय बैठक में विगत चुनाव में हुए हार की हुई समीक्षा In the assembly level meeting of JMM, the defeat in the last election was reviewed

लेखक: प्रकाशित:
झामुमो की विधानसभा स्तरीय बैठक में विगत चुनाव में हुए हार की हुई समीक्षा In the assembly level meeting of JMM, the defeat in the last election was reviewed

गम्हरिया : टायो गेट स्थित सरना अमूल परिसर में झामुमो की ओर से सरायकेला विधान सभा स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी की हार को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ0 शुभेंदु महतो ने किया जबकि संचालन प्रखंड अध्यक्ष जगदीश महतो ने किया। इस मौके पर मुख्य रूप से महागठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी गणेश माहली, वरिष्ठ नेता कृष्णा बास्के, भोमरा मांझी, सुधीर महतो, गोपाल महतो, विशु हेंब्रम, रुद्र प्रताप महतो समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने बैठक को संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व प्रत्याशी गणेश माहली ने कहा कि पार्टी के तमाम नेता व कार्यकर्ताओं ने तन मन से काम किया। झामुमो के किसी भी कार्यकर्ताओं से कोई शिकायत नहीं है। इस दौरान हार की समीक्षा करते हुए महागठबंधन के कुछ नेताओं पर ठिकड़ा फोड़ा गया। माहली ने कहा कि आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में उम्मीद से कम वोट मिला। इसके लिए महागठबंधन के कुछ नेताओं ने उनके विरोध में काम किया है। इस मामले से पार्टी नेतृत्व को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने नए सिरे से पार्टी व संगठन के लिए मजबूती से कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के लिए कार्य करने की अपील की। इस दौरान शहीद निर्मल महतो जयंती तथा खरसावां गोलीकांड के शहीदों के समारोह को सफल बनाने पर भी चर्चा की गई। विदित हो कि दोनों कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे। बैठक में अमृत महतो, गोरा बर्मन, जगदीश महतो, मंगल मांझी, सोखेन हेंब्रम, सन्नी सिंह, लकड़ू महतो, बबलू प्रधान, कोकिल मंडल समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन