मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

शंकरदा गांव में श्रीमद भागवत कथा के तीसरे दिन भी उमड़ी भारी भीड़ Huge crowd gathered on the third day of Shrimad Bhagwat Katha in Shankarda village

लेखक: प्रकाशित:
शंकरदा गांव में श्रीमद भागवत कथा के तीसरे दिन भी उमड़ी भारी भीड़ Huge crowd gathered on the third day of Shrimad Bhagwat Katha in Shankarda village

◆अयोध्या से आए कथा वाचक पंडित दीपक शास्त्री हिरण्य कश्यप  के जन्म से लेकर चरित्र  पर दिया व्याख्यान
जादूगोड़ा : नरवा पहाड़ स्थित शंकरदा काशीडीह ग्रामीणों की ओर से विश्व शांति व सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार को लेकर विगत 24 दिसंबर से आयोजित श्रीमद भागवत कथा के तीसरे दिन दुर्गा मंडप में भारी भीड़ उमड़ी। इस मौके पर  अयोध्या से आए कथा वाचक पंडित दीपक शास्त्री ने सनातन धर्म की महत्ता से लोगों को अवगत कराया। उन्होंने भागवत कथा के जरिए भगवान से जुड़ने का एक मात्र मार्ग बताया। तीसरे दिन कथा वाचक पंडित दीपक शास्त्री ने हिरण्य कश्यप के जन्म से लेकर उनके चरित्र पर व्याख्यान दिया। हिरण्य  कश्यप के पृथ्वी धारण वर्णन व विदुर पर भजन ने लोगों को भक्ति के रस में डुबकी लगाई। इसका आनंद उठाने के लिए नरवा पहाड़, पिछली, हेसल बिल, कदमा, काशीडीह, शंकरदा आदि से भारी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी।कार्यक्रम को सफल बनने में ग्रामीणों की ओर अनिल भक्त, करुणामय मंडल, रजत भक्त, शंकर भक्त, गणेश चंद्र भक्त, चित्रारंजन भक्त समेत शंकरदा व काशीडीह के ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन