मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

एक्सआईटीई कॉलेज गम्हरिया में सेंट फ्रांसिस जेवियर दिवस का भव्य आयोजन Grand celebration of St. Francis Xavier's Day at XITE College Gamharia

लेखक: प्रकाशित:
एक्सआईटीई कॉलेज गम्हरिया में सेंट फ्रांसिस जेवियर दिवस का भव्य आयोजन Grand celebration of St. Francis Xavier's Day at XITE College Gamharia

गम्हरिया : एक्सआईटीई कॉलेज गम्हरिया में सेंट फ्रांसिस जेवियर दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने भक्ति, उत्साह और सांस्कृतिक भव्यता के साथ सेंट फ्रांसिस जेवियर की विरासत को सम्मानित किया। इस मौके पर कालेज के प्राचार्य डॉ0 फादर ई. ए. फ्रांसिस, एसजे ने कहा कि यह त्योहार एक वार्षिक परंपरा है। एक्सआईटीई समुदाय को उनके विश्वास, सेवा और करुणा के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम को सहायक प्रोफेसर अकिंचन खाखा, डॉ0 राधा महाली, डॉ. फादर मुक्ति क्लेरेंस एसजे और ब्रदर अमल राज आदि ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि के स्वागत से किया गया। इस मौके पर बीए (अंग्रेजी) प्रथम वर्ष के छात्रों द्वारा प्रार्थना सेवा का नेतृत्व किया गया। इस मौके पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं की ओर से नृत्य, संगीत समेत कई मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान बीबीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा अपर्णा ने अपने सुंदर प्रदर्शन से दर्शकों को मोहित किया। साथ ही, बबली और उनके समूह, श्रेष्ठा आदि ने भी मनमोहक प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन